जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। लॉ स्टूडेंट एसोसिशन द्वारा रमेश तिवारी निम्न वर्ग लिपिक द्वारा परीक्षा संचालन में की जा रही धोखाधड़ी की जांच कराने एवं विश्विद्यालय में हो रहे भृष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही कर एवं निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने को लेकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश तिवारी परीक्षा संचालन विभाग में लगभग 10 वर्षो से तथा परीक्षा विभाग में लगभग-20 वर्षो से कार्यरत हैं, जबकि उच्च शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक-2212/1921/2013/38-3 दिनांक- 23/10/2013 में यह निर्देश हैं कि, परीक्षा विभाग में जो कर्मचारी एक वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं उसका स्थानांतरण किया जाये, श्री रमेश तिवारी वर्तमान समय में भी परीक्षा संचालन विभाग के साथ साथ परीक्षा विभाग में भी संलग्न है l विश्वविद्यालय के आदेशानुसार परीक्षा संचालन विभाग में जो कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें वहीं लाभ दिया जाना है जो परीक्षा विभाग के कर्मचारियों को प्राप्त होता है, रमेश तिवारी परीक्षा विभाग के कर्मचारियों को पूर्व में देय अग्रेषण शुल्क के साथ साथ 5/-रूपये प्रति छात्र संचालन शुल्क लेता था, उसके साथ साथ वाहन भत्ता का भी प्रतिदिन का लाभ लेता था, इसके बावजूद 5/-रूपये प्रतिछात्र देय आकस्मिक व्यय का भी पूर्णतः उपयोग कर इनके द्वारा प्रति परीक्षा विश्वविद्यालय को लाखो रूपयें की क्षति पहुंचाई गई हैं, क्युकी आकस्मिक व्यय में खरीदी गई बहुत सारी सामग्री नानकन्जूमेविल होती है, जो एक बार क्रय कर लेने में कई परीक्षा में चलती हैं, इनके द्वारा इन नानकन्जूमेविल सामग्रियां का कई परीक्षा में फर्जी बिल बनाकर लाभ लिया गया है। क्योंकि परीक्षा हॉल के फर्नीचर कई सालो से चले आ रहे है , जिसकी जांच होना चाइए । विश्वविद्यालय नियमानुसार कॉलेजों को प्रति छात्र 250/- रूपये का परीक्षा संचालन शुल्क दिया जाता है, जबकि विश्वविद्यालय परीक्षा संचालन में यदि 500 भी छात्र बैठते है तो इनके द्वारा प्रति परीक्षा 5,00,000/-रूपये की अग्रिम राशि परीक्षा केन्द्राध्यक्ष/ सहकेन्द्राध्यक्ष /स्वयं के नाम पर प्राप्त किया जाता है जिसकी भी जांच होनी चाहिए की इसका समयोजन कहा किया जा रहा है। प्रत्येक छात्र प्रत्येक सेमेस्टर में 2400 परीक्षा शुल्क एवं 250 फॉरवर्डिंग शुल्क देता है ,करोड़ो रुपए छात्रों का कहा जाता है , परीक्षा संचालन में एवं बिल्डिंग , फर्नीचर , साफ सफाई , और पानी व्यवस्था में कितनी राशि स्वीकृत की गई है , एवं किसकी किसके नाम पर की गई है इसकी पूरी जांच होनी चाइए । क्युकी वर्तमान में जो हालत है विश्विद्यालय की ऐसे देख कर यह स्पष्ट होता है , छात्रों की फीस का भृष्टाचार किया जा रहा है , जिसको लेकर आज जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने श्री रमेश तिवारी एवं अन्य भृष्टाचारो की निष्पक्ष ऐजंसी से जांच कराई जाने तथा इन्हें ततकाल संबंधित विभाग से पृथक किया जाये, ताकि जांच के दौरान इनके द्वारा कोई बाधा न पहुंचाई जा सके । जिसमे आज अंकुश चौधरी, आकाश तिवारी, मोहित पियासी, शुभांशु सिंह , राहुल अगरिया , शुभम प्रजापति, हर्ष प्रताप सिंह , रोहित गुप्ता , सौरभ सोनकर , शुभम पांडे, आनंद सिंह उपस्थित रहे ।



