केंद्रीय मंत्री माननीय प्रहलाद पटेल ने रचनाकार कल्पना सिंह द्वारा रचित “कल्पतरु” काव्य पुस्तक का किया विमोचन

जबलपुर दर्पण। साहित्य समाज का दर्पण होता है, साहित्य के सृजन में समाज के रंग नजर आते हैं। ये बात केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही। वे शहर की उदीयमान रचनाकर कल्पना सिंह द्वारा लिखित कल्पतरू काव्य संग्रह के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। पुस्तक का विमोचनआज प्रगत शैक्षिक स्थान (पीएसएम) में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा कि पुस्तक की पहली झलक में ये नजर आता है कि लेखिका की श्रद्धा अपने गुरु के प्रति कितनी अगाध है। गुरु की कृपा के बिना हम किसी भीक्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। उनके गुरु आचार्य हरिशंकर दुबे की सिखाई साहित्यक सीख के चलते लेखिका ने जो समाज के रंग देखे, उसे अपनी पुस्तक पिरोदिया। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे साहित्यक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शहर के साहित्यकारों ने अवसर मिलने पर हमेशा अपनी छाप छोड़ी है। कल्पना सिंह का काव्य संग्रह कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। इस सृजन में सामाजिक सरोकार हैं, तो समस्याओं का समाधान भी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामकुमार स्वर्णकार,संयुक्त संचालक, जबलपुर, जगेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत, पाटन मंचासीन रहे ।



