जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रामपाल जी के अनुयायियों ने रक्तदान कर बचाई जान

जबलपुर दर्पण। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा समय-समय पर अस्पतालों, रक्तदान शिविरों में रक्त दान करने की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में बीते शुक्रवार मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर जिले से संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा रक्तदान कर जरूरत मंद बीमार व्यक्ति की जान बचाने की खबर सामने आई है।

खबर के अनुसार, सत्येंद्र दास जोकि संत रामपाल जी के अनुयायी हैं उन्होंने जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया और ब्लड कैंसर से पीड़ित कृष्णा कोरी निवासी ग्राम बम्हनौदा, तहसील पनागर, जिला जबलपुर की जान बचाई। इसके अलावा संत रामपाल जी के एक अन्य अनुयायी गोविंद दास ने भी रक्तदान किया और जरूरत मंद व्यक्ति की मदद की।

इस दौरान मेडिकल में रक्तदान करने आये वकील को अनुयायियों द्वारा संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित अनमोल पुस्तक ज्ञान गंगा भेंट की गई। अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज बताते हैं कि मनुष्य को हर संभव लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरित होकर हम अनुयायियों द्वारा रक्तदान किया जाता है। साथ ही जब सतलोक आश्रमों में समागम होते हैं तो वहां भी रक्तदान शिविर लगाया जाता है और सैकड़ों अनुयायियों द्वारा रक्तदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी समाज से सर्व बुराइयों नशा, दहेज, रिश्वतखोरी, अंधविश्वास, पाखण्ड आदि को समाप्त कर लोगों को सत्यज्ञान बता रहे हैं। जिससे कलयुग में एक बार पुनः सतयुग जैसा माहौल बनेगा और सभी सुखी होंगे। अतः लोगों से निवेदन है कि आप संत रामपाल जी महाराज के सत्संगों, पुस्तकों को पढ़ें और अपना कल्याण करायें। वहीं संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा सामाजिक सेवा के मद्देनजर किये जाने वाले रक्तदान के कार्यों की डॉ. ज्योति सुनील स्टेपन पिया समेत मेडिकल स्टाफ ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88