“कोर ऑफ सिग्नल” का 113 वां मनाया स्थापना दिवस

जबलपुर दर्पण। सांकेतिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा “कोर ऑफ सिग्नल’ के 113वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य बड़े खाने का आयोजन दिनांक 25 फरवरी 2023 को किया गया, जिसके मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राहुल मलिक, कमांडेंट, 1 सांकेतिक प्रशिक्षण केंद्र रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि महोदय ने सभी बहादुर जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर-नारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी और बताया कि इस शुभ दिन पर हम अपने शहीदों को भी श्रद्धांजली अर्पित करते है। जिन्होंने मात्रभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुये “कोर ऑफ सिग्नल” का नाम रोशन किया।
“कोर ऑफ सिग्नल’ ने भारतीय सेना के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्क्रष्ट दर्जे, बेहतरीन प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन करते हुये नए आयामों को छूआ है। इस डिजिटलाइजेशन के दौर मैं कोर ऑफ सिग्नल नेटवर्क फॉर स्पेक्ट्रम (एन एफ एस), आईपी मल्टी प्रोटोकॉल लेवल स्वीचिंग (आई पी एम पी एल एस) और साइबर डोमेन के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर बड़े खाने के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वादिष्ट भोज का भी आयोजन किया गया. जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इसके बाद पुरस्कार वितरण के साथ ही बड़ा खाना सम्पन्न हुआ।



