खास खबरखेल दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जबलपुर की सरिता कुमारी ने बेंच प्रेस में जीता कांस्य पदक

सरिता कुमारी ने संस्कारधानी का नाम किया रोशन
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं पावरलिफ्टिंग डिस्टिक एसोसिएशन के सचिव एस तडेलू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में जम्मू में चल रही फेडरेशन कप प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जबलपुर की सरिता कुमारी ने बेंच प्रेस इवेंट में कांस्य पदक जीत कर संस्कारधानी का नाम रोशन किया हैl इनकी इस उपलब्धि पर डिस्टिक के सचिव एस तडेलु, अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, डब्लू लाल ,जगदीश रजक, ललित जॉन, दत्ता भाऊ , मानसिंह, राकेश श्रीवास, दीनू स्वामी एवं सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



