राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन संपन्न

जबलपुर दर्पण। एवं महाकौशल विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नितिन कुलकर्णी डायरेक्टर TFRI थे उन्होंने विज्ञान दिवस पर बोलते हुए विद्यार्थियों से सीवी रमन के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा एवं कहा कि आज विकास के साथ कई समस्याएं भी उभर कर आ रही हैं ,विद्यार्थी उन समस्याओं के समाधान को करने हेतु आगे बढ़े lराष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी स्किल डेवलपमेंट पर ज़ोर दिया गया दिया गया है l
प्राचार्य ए एल महोबिया ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान को केवल किताबी ज्ञान ना समझकर उसे जीवन में भी उतारने का प्रयास करे l प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है कार्यक्रम में डा सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना दी ,IQAC के प्रभारी डा एस के पांडे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को बतलाया ।
विज्ञान दिवस में आयोजित पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिताओं के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया l कार्यक्रम का संचालन डा राजश्री कपूर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डा आर के श्रीवास्तव ने किया l कार्यक्रम में डॉ ज्योति श्रीवास्तव ,डॉ प्रीती खरे डॉ अपर्णा अवस्थी, डा फरहीन अंसारी , का सहयोग रहा l कार्यक्रम में डॉ संजय तिगनाथ , डा रवि कटारे, डॉ आर पी एस चंदेल ,डॉ संजय कक्कड़ ,डॉ शिखा सक्सेना ,डा अरुण कक्कड़ ,डा राजेंद्र कुरारिया, डा शंपा जैन डॉ वर्षा अगलावे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण तथा लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे l



