जिला पंचायत सदस्य वार्ड न 10 के मिले रुझान अनुसार 8500 वोट से आगे चल रहे ठा.मनोहर सिंह

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। त्रि-स्तरीय पंचायतों चुनाओ के द्वितीय चरण के पाटन विकास खंड के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत के वार्ड नं 10 का मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ था जिसमें जैसे जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा था वैसे वैसे मुकाबला और रोचक होता जा रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से मतदाताओं का गांव गांव आशीर्वाद मिल रहा था उससे जीत लगभग तय मानी जा रही है। प्रत्याशी के द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई थी जिसमे जीत का अंतर अधिक से अधिक हो ठा.मनोहर सिंह के द्वारा मतदाता से वोट विकास के नाम पर मांगा गया था। जिस बात को जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 10 लोगो ने समझकर अपना आशीर्वाद एव सहयोग दिया। समाचार लिखे जाने तक ठाकुर मनोहर सिंह अपने सभी विरोधी प्रत्याशी से लगभग 8500 वोट से आगे चल रहे है और मात्र 4 बूथ की मतगणना शेष है। जीत का अंतर 8500 के अधिक ही होगा जब इस संबंध में मीडिया द्वारा प्रत्याशी ठाकुर मनोहर सिंह से बात की गई तो उन्होंने जीत का श्रेय अपने वार्ड के मतदाताओं बंधुओ को दिया आज जो ऐतिहासिक जीत मिली है। इसकी सही मायने में मेरे वार्ड का परिवार है। आज से सारा वार्ड मेरा परिवार है। जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद देकर प्रचंड जीत दिलवाई मैं अपने वार्ड के सभी मतदाता बंधुओं का आभारी हूं में आपको आश्वस्त करना चाहता हूं। में आपने वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा।




