मां भगवती मोक्ष और भोग को प्रदान करने वाली हैं- ब्रम्हचारी डॉ इंदुभवानंद जी

जबलपुर दर्पण। पनागर विधानसभा के महाराजपुर सुभाष नगर में 28 अप्रेल से हो रहे सहस्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा में लग रही है भक्तों की भीड़।
माता भगवती सर्व चैतन्य स्वरूप है, और विश्व का कल्याण करने वाली है। विश्व के कल्याण के उद्देश्य से ही माता भगवती कभी काली के रूप में कभी माता दुर्गा के रूप में कभी माता सरस्वती के रूप में, और कभी माता लक्ष्मी के रूप में अवतार लेकर राक्षसों का संहार करती हैं। तथा शक्ति के रूप में शक्तिमान को भी शक्ति प्रदान करती हैं। शक्ति के रूप में माता भगवती ब्रह्मा, विष्णु, महेश इन तीनों के साथ अवतरित रहती हैं ब्रह्मा के साथ सरस्वती, विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और महेश के साथ माता पार्वती के रूप में विराजमान रहती हैं। इस प्रकार माता भगवती ही समस्त जगत की उत्पत्ति हेतु हैं, पालन का हेतु है और संघार का हेतु है। माता भगवती की महिमा का बखान करते हुए उक्त उद्गार देवी भागवत कथा मैं रायपुर से पधारे कथावाचक ब्रम्हचारी डॉ इंदुभवानंद महाराज ने माता के भक्तों के समक्ष व्यक्त किए।कथा प्रारंभ से पहले यजमान राजकुमार ममता यासवाल, भूपेंद्र दुबे, सतेंद्र पटेल, एवं आयोजन समिति के सम्मति सैनी, भारत सिंह यादव, नित्यनिरंजन खंपरिया, मुकेश सोनी, मनीष पटेल, विशन सिंह ठाकुर, अमरीस दुबे, आनंद जायसवाल, इंद्रजीत कोरी, सूर्यकांत तिवारी, अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, प्रदीप दिवेदी, सुभाष पटेल, सी एल गौतम, द्वारका प्रसाद पटेल, उत्तम दास बैरागी, दिनेश पटेल, दिलीप पटेल, राजेंद सिंह राजपूत, धीरज दुबे, अधिवक्ता विनोद मिश्रा, रामू, श्यामू, सतीश उपाध्यय, राकेश मेहता, आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। आयोजन समिति ने समस्त छेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।



