हितकारणी विधि महाविद्यालय में छात्रों ने 9 सूत्रीय मांगो को लेकर तीसरे दिन भी जारी रखी अनिश्चितकालीन हड़ताल

जबलपुर दर्पण । हितकारणी विधि महाविद्यालय में छात्रों की मांग पूरी नहीं होने से नाराज होकर छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल में तीसरे दिन भी बैठे रहे ।जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन के अध्यक्ष अंकुश चौधरी एवं हितकारिणी विधि महाविद्यालय के छात्र मोहित प्यासी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दिनांक 3/3/23 से हम हितकारिणी विधि महाविद्यालय में अपनी मांगो को लेकर हड़ताल में बैठे हुए है , लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा हम से कोई भी बात करने नही आया है , न चर्चा करने आया है कॉलेज प्रबंधन का ये अहंकार तानाशाई रवैया छात्र बर्दास्त नही करेंगे और जब तक मांग पूरी नहीं होती है हम यहां हड़ताल में बैठे रहेंगे । आज यहां सकड़ो छात्रों ने समर्थन देते हुए तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी है और अनिश्चितकालीन तक रहेंगे जब तक हमारी 9 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती है , हमारी मांगे है की मांग
१. ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा
२. ई – लाइब्रेरी
३. स्मार्ट क्लासेस
४. जिम्नेशियम
५. सुरक्षा व्यवस्था
६. हितकारणी विधि महाविद्यालय का पृथक मार्ग आने- जाने के लिए
७. ग्राउंड की सुविधा(5:00 से 8:00) pm
८ खेल सामग्री:
नेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तबला टेनिस, बिलियर्ड्स, चैस, कैरम, क्रिकेट किट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, डिस्क थ्रो, जेवलाइन, वो एंड एरो एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए ।
- कॉलेज में कैंटीन सुविधा हितकारणी विधि महाविद्यालय के छात्रों ने जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन से समर्थन मांगते हुए हड़ताल जारी की गई , जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने छात्र हित को देखते हुए हड़ताल का समर्थन किया है । जिसमे अंकुश चौधरी, मोहित प्यासी, आशीष चौधरी , राहुल अगरिया , सौरभ सोनकर, सुरजीत चौधरी , सुशील चौधरी, यश सोनकर ,आनंद सिंह , शुभांशु सिंह , शुभम प्रजापति ,मुकुल विश्वकर्मा, अनुराग मरावी , कोमल उह्हे, मयंक चौरसिया, सक्षम पाठक , सादिक खान, शिवरतन सोनकर , सौरभ अहिरवार , रोहित गुप्ता , रेहान हसन , हर्ष प्रताप सिंह , विनय सोनकर , , योगेंद्र सिंह , रोहित कुकरील , रोनक सोनकर , शैलेंद्र विश्वकर्मा , अरविंद सेन, राम , शिवम प्रजापति , धीरेंद्र सिंह ,संदीप गुप्ता , उपस्थित रहे ।



