बैठक मै आगामी त्यौहार बहुत शांतिपूर्वक मनाने की किया अपील

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा
जबलपुर दर्पण।आने वाले त्योहार होली, रंगपंचमी और शबेरात पर्व को लेकर 5 मार्च को कुम्ही सतधारा के ग्राम पंचायत परिसर में शांति समिति की पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, और पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक सरपंच मोहन मिश्रा और पुलिस अधिकारी एएसआई भैया लाल वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।बैठक में होली, रंगपंचमी सबेरात पर्व की चर्चा करते हुए क्षेत्रवासियों को आग्रह किया कि आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाया जावे। चर्चा के दौरान हुड़दंगईयों पर लगाम, शराबियों पर अंकुश, धूल कीचड़ छोड़कर गुलाल का उपयोग, बिना मर्जी किसी व्यक्ति पर रंग नहीं लगाया जावे, अवैध शराब पर अंकुश किया जावे, परमीशन लेकर डीजे व लाऊड स्पीकर को बजाया जावे। संचालित परीक्षाओं व त्यौहार के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जावेगा। होलीका दहन निश्चित समय पर किया जावे। वही शबेरात पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों को साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था व सभी लोग त्योहारों में सभी धर्म के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील किया है।

