5 सूत्रीय मांगो को लेकर अधिष्ठाता डॉ नवनीत सक्सेना को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविन्द्र राय ने जारी विज्ञप्ति मे बताया है कि प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुवे एवं संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे के नेतृत्व में अधिष्ठाता नेताजी सुभाषचन्द बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर को 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया जिसमें आयुष्मान प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो की पदोन्नति, आई. टाईप कॉलोनी की साफ-सफाई, परामर्शदात्री की बैठक एवं वाहन स्टैण्ड की व्यवस्था हेतु मांग की गई। मांगे पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उपस्थित रहे वीरेन्द्र तिवारी, संजय रजक, घनश्याम पटेल , समर सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पनगरहा, राजेश भारद्वाज, विकास डहेरिया, अनिल समुद्रे, गनेश अहिरवार, अभिजीत ठाकुर, हेमराज विश्वकर्मा, आरती कदम्ब, रागिनी रानी, शकुन बाई, धर्म बाई, बंसीलाल ,अजय बर्मन, अमर पनगरहा आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।



