मेघा पांडे ने बेंच प्रेस में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ जीता गोल्ड

जबलपुर दर्पण । मेघा पांडे ने बेंच प्रेस में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ जीता गोल्ड मध्यप्रदेश जागरूक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इंदौर में आयोजित क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता जोकि 3 से 5 मार्च को इंदौर मैं आयोजित की गई जिसमें मिशन हेल्थ क्लब के मेघा पांडे ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता साथ ही श्री गुरु चरण श्रीवास्तव, नवीन चंद्र कपूर, जुबेर कुरेशी, श्रीमती रोशनी नायर ने भी स्वर्ण पदक जीता l साथ ही कुमारी नीलम पांडे, श्रीमती मंजू लता इंगले एवं परवेज खान ने रजत पदक जीता और हरविंदर कुमार ने कांस्य पदक जीता यह सभी खिलाड़ी मिशन हेल्थ क्लब के संचालक और कोच लॉरेंस मार्टिन के मार्गदर्शन में अभ्यास रथ हैंl दीनू स्वामी जबलपुर टीम के कोच रहे हैंl आप सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आलोक मिश्रा, खूबचंद मंगलानी ,राकेश श्रीवास, दिनेश राव आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l



