गुरुद्वारा प्रेम नगर में शहीदी दिवस आज

खालिस्तानी गतिविधियों का होगा खुला विरोध
जबलपुर दर्पण । / 1947 में देश विभाजन के समय हुए ज्ञात अज्ञात शहीदों की याद में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गुरुद्वारा प्रेम नगर में धन पोठोहार बिरादरी द्वारा सिख समाज के सहयोग से ऐतिहासिक शहीदी दिवस का आयोजन आज 12 मार्च को किया जा रहा है । बंटवारे के दौरान लाखों बेगुनाह शहीद हो गए थे और परिवारों को बेइंतहा कष्टों और मुसीबतों के दौर से गुजरना पड़ा । इस आयोजन में विभिन्न रागी जत्थे एवं गुरुवाणी प्रचारक गण गुरबाणी कीर्तन कथा एवं इतिहास का वर्णन करेंगे । यहां भव्य कीर्तन दीवान के साथ ही गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा ।यहां दोपहर 1:00 सिख समाज के विभिन्न प्रधान गण विभिन्न समितियों एवं सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की जाएगी इसमें खालिस्तानी गतिविधियों का खुलकर विरोध किया जाएगा । संस्कारधानी जबलपुर की पवित्र धरती से खालीस्थान के विरोध में यह पैगाम पूरे देश में फैलाया जाएगा और मांग की जाएगी कि खालिस्तान की मांग करने वालों को गिरफ्तार किया जाए और खालिस्तानी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए सिख समाज यह मांग जोरदार तरीके से उठाएगा । इस मौके पर पत्रकार बंधुओं के साथ खालिस्तानी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श भी किया जाएगा पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं



