राज्य कर्मचारियो को केंद्र की भाँति दिये जाए भत्ते

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन के साथ भिन्न -भिन्न भत्ते बढ़ती मंहगाई दर के साथ समय-समय पर दिये जातें हैं, किन्तु राज्य सरकार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ओर बढ़ती मंहगाई दर एवं केन्द्र सरकार द्वारा जिस तरह से अपने कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए,उन्हें बढ़ती मंहगाई दर से अन्य भत्तों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं ,उस ओर राज्य सरकार अपने अधीनस्थ 56 विभागों के कर्मचारियों का ध्यान नहीं रखती हैं।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार राज्य सरकार के अधीनस्थ लोकसेवक हमेशा केन्द्रीय कर्मचारियों की ठाठ-बाट देखकर अपने को उनसे हीन महसूस करते हैं। केन्द्र कर्मचारियों को अधिक गृह भाड़ा भत्ता,संतान शिक्षा प्रतिपूर्ति भत्ता, सी.जी.एच्. एस. जैसी चिकित्सा सुविधाएं एवं एल.टी.सी. जैसी यात्रा सुविधायें ऐसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अतः राज्य सरकार से मांग है कि चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए अपने अधीनस्थ 56 विभागों के समस्त कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के भांति अन्य भत्ते प्रदान करें।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,जी आर झारिया, अरविन्द विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार, सतीश खरे, भास्कर गुप्ता,दुर्गेश खातरकर,ऋषि पाठक, धर्मेंद्र परिहार, विश्वनाथ सिंह, नितिन तिवारी, आकाश भील, आदेश विश्वकर्मा, माधव पाण्डेय, शैलेश पंड्या, आशीष यादव, आशीष विश्वकर्मा, राकेश मून,अजय लोधी,अजब सिंह, सुल्तान सिंह,सुरेंद्र परसते, प्रशांत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव,देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह, बहादुर पटेल,सुधीर गौर, अफ़रोज़ खान, रवि विश्वकर्मा, रवि केवट,विशाल सिंह,कमलेश दुबे, महेश प्रसाद मेहराशिव यादव ,चंद्रभान साहू, राशिद अली, ब्रजेन्द्र तिवारी,भोजराज विश्वकर्मा, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, आसाराम झारिया, विष्णु झारिया, समर सिंह,अजय श्रीपाल,पवन सोयाम, राशिद अली,रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, देव सिंह भवेदी, अंजनी उपाध्याय, पंकज हल्दकार,राजू परिहार, संदीप परिहार,दिलीप साहू, गगन पटेल,मनोज कोल, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, अनुराधा नामदेव, अर्चना भट्ट, रेनू बुनकर, दीपिका चौबे, क्षिप्रा सिंह, गीता कोल, सरोज कोल, राजेश्वरी दुबे, ब्रजवती आर्मो, सुमिता इंगले, सुमिता इंगले, सिया पटेल, पूर्णिमा बेन, अम्बिका हँतिमारे, कल्पना ठाकुर, मनोरमा ठाकुर, संध्या पटेल, शबनम खान, शायदा खान, योगिता नंदेश्वर,माया सोयाम, प्रेमवती सोयाम इत्यादि ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से केंद्र के समान भत्ते एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने की मांग की है।



