अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली में गोली मारकर भाजपा सरपंच के पिता की हत्या

सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने की रंजिश के कारण, खेला खूनी खेल

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के लोहारी अनघोरा गांव निवासी भाजपा सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव (56) वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय – कंचन अपने घर से चंद कदम दूर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव के ही रहने वाले कंचन के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी पड़ोसी के घर दुख का त्यौहार था इसलिए कंचन यादव दुखी परिवार में संवेदना व्यक्त करने बैठने गए थे। तभी पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष, सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य और साथी बदमाशो ने हमला कर दिया। बंदूक से निकली गोली कंचन यादव के पेट और सीने में लगी, रघुराज ने बताया कि जान से मारने की नीयत से कंचन’ यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई 6 से 7 फायर हुए। एक गोली कंचन के सीने में तथा दूसरी पेट में जा घुसी गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसी बीच एक अन्य युवक के पैर में गोली लगने की भी खबर है। कंचन को जबलपुर गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन का घर घेर लिया था। कुछ लोग वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे थे। सरकारी जमीन खाली कराने की रंजिशः रघुराज ने बताया कि हमलावर पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था कंचन के सरपंच बेटे ने प्रशासन की मदद से उसके कब्जे से शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। तभी से शर्मेंद्र चौहान कंचन से रंजिश रखने लगा था दोनों के बीच पंचायत चुनाव में भी विवाद हुआ था दो-तीन दिन पहले भी आरोपियों ने कंचन को धमकाया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर गांव में काफी तनाव है। जिसके कारण 5 थानों की पुलिस गांव में लगाई गई है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88