होली मिलन समारोह आयोजित

जबलपुर दर्पण । श्रीमद भागवत कथा वाचिका श्रीमती कृष्ण निशा तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी जबलपुर के ह्रदय स्थल में विप्र समाज संस्था की नगर कार्यकारिणी के सचिव श्री अश्विनी दुबे एवं अनिल पाठक के सहसंयोजन में माता दक्षिणमुखी महाकाली मंदिर कछियाना जबलपुर में सनातनी परंपरा के प्रमुख पर्व होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में होली मिलन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग उत्साह के साथ मनाया गया विविध रंगों की इस दिव्य आभा में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की l इस गरिमामयी आयोजन में मंदिर के महंत श्री राजेश महाराज़़. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी. श्री राजकुमार अवस्थी नगर अध्यक्ष श्री अनिल पाठक नगर सचिव श्री अश्विनी दुबे नगर उपाध्यक्ष एवं श्रीमद भागवत कथा वाचिका श्रीमती कृष्ण निशा तिवारी एवं नगर सह सचिव श्रीमती स्मिता दुबे तथा शांति नगर के अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला अधारताल मंडल के श्री रितेश चेनपुरिया एवं बालकृष्ण दुबे एवं अन्य सम्मानीय गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



