कैट मध्यप्रदेश के कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया मास्टरकार्ड द्वारा हीरो ट्रेडर्स सम्मान से सम्मानित

जबलपुर दर्पण । कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स {कैट} द्वारा कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) म.प्र. में प्रदेश के सभी 52 जिलों में लघु व्यापारियों एवं कारोबारियों को डिजिटल पैमेंट पर व्यापार करने का प्रशिक्षण देना प्रारंभ किया है। भारत में डिजिटल पैमेंट एवं वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में कैट प्रदेशव्यापी अभियान चला रहा है। गत दिनों में नई दिल्ली होटल ओबेरॉय में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं मास्टर कार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के 4 चुनिंदा व्यापारियों को डिजिटल पैमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश से कैट के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया (ग्वालियर) को मास्टर कार्ड के ग्लोबल सीईओ माइकल मीबेक ने हीरो ट्रेडर्स सम्मान से सम्मानित किया। अन्य सम्मान प्राप्त करने वाले व्यापारी झारखंड से संतोष सोनथालिया (रांची) महाराष्ट्र से पूर्णिमा शिरिषकर, मुंबई, दिल्ली से कृष्णा कटारिया सम्मिलित है। इस अवसर पर पैनल डिसकशन में भारत के डिजिटल पैमेंट के क्षेत्र में नवाचार एवं चुनौतियां पर अपने विचार रखते हुये कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता इंदौर ने कहा कि अगले पांच वर्ष भारत की इकोनॉमी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है और लघु कारोबारियों एवं व्यापारियांे के विकास के लिये हमें डिजिटल पैमेंट को अपनाना होगा।
कैट म.प्र. अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र पचौरी, प्रदेश सचिव दीपक सेठी, प्रदेश कैट महिला विंग कार्यकारणी सदस्य सीमा सिंह चौहान एवं जबलपुर जिलाध्यक्ष रोहित खटवानी ने बताया कि म.प्र. के सभी 52 जिलों में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट व्यापारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है और मास्टर कार्ड के एशिया महाद्वीप के अध्यक्ष अरी सरकार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ आने वाले 5 वर्षो के लिये जो प्लानिंग है उसमें व्यापारियों के लिये लाभप्रद रहेगा। कैट म.प्र. के मनोज चौरसिया के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें अपनी बधाई प्रेषित की है।



