करौंदी बस्ती में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने रांझी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । छावनी परिषद जबलपुर की मतदाता सूची वार्ड नंबर 7 के नाम जोड़े जाए, जिसमें करौंदी बस्ती के लगभग 5 हजार नाम काटे गए है। जब करौंदी बस्ती को सन् 1939 में अंग्रेजों के शासन काल में आसनल डिपो से विस्थापित किया गया था। लगभग 150 वर्ष पुरानी करौंदी बस्ती के नाम जोड़े जाए। बस्ती के लोगों को मतदाता न जोड़ जाने से आक्रोश है। अत: छावनी चुनाव से पूर्व वार्ड नंबर 7 के मतदाताओं में नाम सूची में दर्ज कराने रांझी तहसीलदार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद गोविंद यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर एडवोकेट एडवोकेट भागचंद यादव गिरजा प्रसाद चेतन चढ़ार रोहणी यादव रामनारायण कुशवाहा रविंद्र मिश्रा ओम प्रकाश रजक द्वारका केवट विपिन सिंह आदि लोग शामिल रहे ।



