शिवसेना ने 24000 मतदाताओं के समर्थन में किया ऐलान

जबलपुर दर्पण । केंद्र सरकार से मांग करेगी कि इनके नाम जुड़ने तक चुनाव आगे बढ़ाये जाएं
केंट बोर्ड द्वारा गलत तरीके से काटे गए 24000 मतदाताओं के नाम जोड़ने तक चुनाव आगे बढ़ाने को लेकर शिवसेना ने किया केंट बोर्ड चुनाव का बहिष्कार24000 मतदाताओं ने शिवसेना के नेतृत्व में संकल्प लिया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव का भी करेंगे बहिष्कार क्यों कि लोकतंत्र की हत्या पर सब चुप है।शीघ्र ही जनजागरण अभियान शुरू कर किया जाएगा उग्र प्रदर्शन, मतदाता परिचय पत्र की जलायेंगे होली 24000 मतदाताओं के ना रहने पर दूध,किराना,चाय नाश्ते, ज्वेलरी शॉप जैसे कई व्यवसाय ठप्प जैसे हो जाएंगे वैसे ही मंदी का दौर चल रहा है तो निवेदन किया कि 19000 मतदाताओं द्वारा भी केंट बोर्ड चुनाव का बहिष्कार हो हां घूसखोरी,घोटाले में हिस्सा और नोटिसबाजी ज्यादा होने लगेगी।24000 मतदाताओं के सम्मान में शिवसेना मैदान में आंदोलन का शंखनाद
केंद्र सरकार 56 केंट बोर्ड के चुनावों को रोके एवं इन 24000 मतदाताओं के नाम जुड़ने के बाद ही चुनाव हो
वर्ना सभी 56 केंट बोर्ड के मतदाता करें चुनाव का बहिष्कार,
विधानसभा और लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार
शिवसेना मध्यप्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने पिछले दिनों एक बैठक लियो कंपाउंड में आयोजित की जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि हमारा समर्थन कोई नहीं कर रहा सब दिखावे की राजनीति कर रहे हैं इस पर कन्हैया तिवारी ने कहा कि मैं स्वयं ना ही केंट बोर्ड का चुनाव लड़ूंगा और ना ही हमारा कोई प्रत्याशी और कठोर निर्णय लेते हुए कहा कि आप लोगों को यह ना लगे कि मैं भी विधानसभा चुनाव के लिए आंदोलन कर रहा हूं तो यह घोषणा कर दी कि वह विधानसभा चुनाव ना ही लड़ेंगे और विधानसभा चुनाव का 24000 मतदाताओं द्वारा जनजागरण कर इसका विरोध भी किया जाएगा सभी ने प्रसन्नता जाहिर की और कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन प्रदर्शन की चेतावनी दी और स्थान स्थान पर संपर्क और जागरण पत्रक बांटने जगह चिन्हित किया।
इस बैठक में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी,लियो एलॉयसेस,सनी नायक,अजय बिरहा, पप्पू राव, बॉबी राव, दिलीप राणे,रामू रजक, रितेश पासी, राहुल पासी,सेंकी राव, रोशन गौतेल,शिव राव, संजय रजक, सुनील कैथवास पंकज गुप्ता इत्यादि पीड़ित जनता उपस्थित थी।



