लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों की पड़ोसियों ने कर दी सुटाई:दो गिरफ्तार अन्य दो फरार

जबलपुर दर्पण नप्र। मदन महल थाना क्षेत्र में लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों की योजना पर क्षेत्रीय लोगों की सतर्कता से लुटेरों के मंसूबों पर पानी फिर गया,प्राप्त जानकारी अनुसार एमएलबी स्कूल के पास लूट के इरादे से यूपी बरेली से आएं चार लुटेरे हथियारों से लैस होकर सूरज महावत के घर में घुसे और महिला को पिस्तौल अड़ाकर धमकाया,महिला की चींख,पुकार सुनकर क्षेत्रीय जनों के हंगामे के कारण लूट की वारदात नहीं हो पाई। लेकिन घटना स्थल पर क्षेत्रीय जनों ने लुटेरों की जमकर पिटाई कर दी लोगों का गुस्सा देख लुटेरे घबरा गए और अपनी जान बचाने की बिनती करते नजर आए अपने साथियों की पिटाई देखकर बाहर खड़े उनके दो साथी कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए पुलिस के पहुंचने के पहले दो लुटेरे कार से फरार हो गए वही दो लुटेरे को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई, प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए लुटेरे यूपी के बरेली से आए थे,रैकी करने के बाद बुधवार को सूरज महावत के घर में घुसे थे, क्षेत्रीय लोगों की मदद से लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फरार साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार के अलावा भेष बदलने के लिए नकली दाढ़ी-मूंछ व कैप आदि थे जिससे भेष बदल कर फरार हो सके



