पूरा सत्र बीता पर नहीं मिली गणवेश
अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते विद्यार्थी हुए गणवेश विहीन
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासकीय शालाओं के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली गणवेश आज दिनांक तक बच्चों को अप्राप्त है जबकि पूरा सत्र बीत चुका है। ज्ञात रहे कि शासकीय शालाओं के बच्चों को पिछले दो सत्र से गणवेश नहीं मिल पाई है। वहीं बच्चों के पालक शिक्षकों से गणवेष नहीं मिलने का कारण पूछ रहे हैं जबकि स्कूलों से बच्चों के गणवेश के नाप और संख्या जुलाई माह में ही भेजे जा चुके है परंतु आज दिनांक तक गणवेश नहीं मिलने से बच्चे और उनके पालक आष लगाए बैठे हैं। संघ ने आगे बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा स्वसहायता समूह के लिए गणवेश की राशि स्कूलों की दर्ज संख्या के अनुसार जारी होती है और स्वसहायता समूह के माध्यम से बच्चों को गणवेश जारी की जाती है परंतु स्कूलों से जानकारी जैसे छात्र-छात्राओं के नाम व नाप भेज देने के बावजूद आज दिनांक तक पूरा सत्र बीतने के बाद भी बच्चों को गणवेश नहीं मिल पाना समझ से परे है। जिस वजह से छात्रों, पालकों एवं शिक्षकों में रोश व्याप्त है। संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, राकेश श्रीवास, दिनेश गौंड़, स्टेनली नाॅबर्ट, शहीर मुमताज़, हेमंत ठाकरे, उमेश ठाकुर, सुनील झारिया, सुधीर पावेल, एनोस विक्टर, राजकुमार यादव, राॅबर्ट फ्रांसिस, आर.पी.खनाल, गुडविन चाल्र्स, क्रिस्टोफर नरोन्हा, प्रदीप पटेल, फिलिप अन्थोनी, रऊफ खान, सुधीर पावेल, योगेश ठाकरे, विरेन्द्र श्रीवास, विनोद सिंह, सुनील स्टीफन, आशीष विश्वकर्मा, गोपीशह, वसुमुद्दीन, सुधीर अवधिया, शरीफ अहमद अंसारी, आशाराम झारिया, त्रिलोक सिंह, समर सिंह ठाकुर, रामकुमार कतिया, एस.बी.रजक, निलेश खरे, अनूप डाहट, अनूप सिंह मरकाम, मानसिंह आर्मो, अशोक परस्ते, दिनेश पटेल, रामदास बरकड़े, देवी सिंह ठाकुर, सुम्मत सिंह, मनीष मिश्रा, कन्हैया लाल, राजेश सहारिया, आशीष कोरी, पंकज, देवेन्द्र, अजय मिश्रा, चैतन्य कुषरे, संतोष चैरसिया, कादरी अहमद अंसारी, नरेश धुमके, विश्वनाथ सिंह, डेलन सिंह, आकाश भील, विशाल सिंह ठाकुर, नितिन तिवारी, कमलेश दुबे, आदेश विश्वकर्मा, ईमरत सेन, भागीरथ सेन, राशिद अली, आदि ने राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से मांग की है कि बच्चों को गणवेश अतिशाीघ्र वितरित की जाए।



