जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा क्राइम ब्रांच एवं ओमती पुलिस की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाआंे पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना ओमती एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुरायी हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि क्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सौरभ उर्फ चड्डी बर्मन निवासी साई नगर नया गॉव गोरखपुर का जो कि पूर्व में वाहन चोरी मंे पकड़ा जा चुका है, चोरी की मोटर सायकिल मे घूम रहा है, सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से घर पर दबिश देते हुये सौरभ बर्मन उम्र 20 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो टैमर भीटा गोराबाजार निवासी अमन पाण्डे एवं अजय यादव को 3 मोटर सायकिल ओमती, ग्वारीघाट, रांझी, से चोरी कर बेचने देना बताया। अमन पाण्डे उम्र 20 वर्ष एवं अजय यादव उम्र 18 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ कर चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें, जप्त करते हुये प्रकरण में धारा 413, 414 भादवि का इजाफा करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी सौरभ बर्मन शातिर वाहन चोर है पूर्व में पकडा जा चुका है जो रांझी से अपराध क्रमांक 313/23 धारा 324,379 भादवि के प्रकरण एवं कुंडम के अपराध क्रमांक 74/23 धारा 366,363,366,376 भादवि एवं 5, 6 पास्को एक्ट मे फरार था, कुण्डम के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा आरोपी सौरभ बर्मन की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।उल्लेखनीय भूमिका- शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, प्रभात परिहार, अरविंद श्रीवास्तव, हरिशंकर गुप्ता, संतोष दिक्षित, .आरक्षक जयप्रकाश तिवारी तथा थाना ओमती के उप निरीक्षक एस.के.रजक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88