जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पचास हजार की रिश्वत की रिश्वत लेते पटवारी एवं रीडर हुए ट्रैप

जबलपुर दर्पण। आवेदक दिल राज किशोर अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मौलाना वार्ड तहसील बरही जिला कटनी से जमीन का नामान्तरण करने के लिए पटवारी हल्का सिरौंजा शिव प्रसाद पाठक एवं रीडर उमेश कुमार निगम दोनों ने एक लाख पचास हजार की रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी आज प्रथम किस्त पचास हजार लेते लोकायुक्त टीम के द्वारा पकड़े गए। लोकायुक्त ट्रैप दल के सदस्यों में निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक कमल सिंह उईके, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, सोनू चौकसे, अमित मंडल, विजय बिष्ट, चालक सुरेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।



