प्रदेश के लाखों कर्मचारी शासकीय हेल्थ स्कीम से वंचित
केन्द्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को सी.जी.एच.एस सुविधा दी जाए
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों को जहां सेन्ट्रेल गर्वमेंन्ट हेल्थ स्कीम (सी.जी.एच.एस) के तहत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारियों, पेंषनरों एवं उनके आश्रितों को सी.जी.एच.एस के तहत इलाज कराने हेतु शासकीय खर्चे पर पूरी सुविधा दी जाती है वहीं राज्य सरकार के अन्तर्गत कार्य कर रहे लाखों कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की गर्वमेन्ट हेल्थ स्कीम के अन्तर्गत गंभीर बीमारियों में इलाज कराने हेतु न तो कर्मचारियों के लिए कोई सुविधा है न ही उनके आश्रितों के लिए। वहीं शासन की कोई योजना नहीं होने के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारी अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते सही इलाज न मिलने की वजह से अपना जीवन ही गंवा देते हैं। अतः राज्य कर्मचारियों के लिए स्टेट गर्वमेन्ट हेल्थ स्कीम (एस.जी.एच.एस) की योजना जारी की जानी चाहिए। संघ ने आगे बताया कि देखा जा रहा है कि नई-नई तरह-तरह की जान लेवा बीमारियाँ सामने आ रही हैं वहीं कोरोना काल से राज्य कर्मचारी आपदा प्रबंधन में अपनी सेवा देते आ रहे हैं और सैंकड़ो कर्मचारी संक्रमित होने की वजह से अपनी जान गंवा बैठे, परंतु आर्थिक तंग्गी के चलते न तो कर्मचारी को स्वयं और न ही उनके आश्रितों को सही इलाज मिल पाया फलस्वरूप उन्हे अपना जीवन गवाना पड़ा। परंतु यदि सरकार द्वारा (एस.जी.एच.एस) स्टेट गर्वमेंन्ट हेल्थ स्कीम जारी की जाए तो प्रदेष के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी साथ ही उन पर आश्रित लोगों को भी स्टेट गर्वमेंन्ट हेल्थ स्कीम का फायदा मिलेगा। और जहां राज्य कर्मचारी किसी भी प्रकार की गंभीर बिमारियों जैसे हार्ट, कैंसर, किडनी, कोरोना, शुगर जैसी जान लेवा बीमारियों के चलते शासन की सुविधा के तहत अपना इलाज करा सकेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, स्टेनली नाॅबर्ट, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, शहीर मुमताज़, एनेास विक्टर, शाकिर अंसारी, गुडविन चाल्र्स, आषाराम झारिया, नितिन तिवारी, समर सिंह ठाकुर, अजय मिश्रा, त्रिलोक सिंह, सुनील झारिया, चैतन्य कुषरे, कमलेष साहू, अजय खरे, आर.पी.खनाल, एस.बी.रजक, भास्कर गुप्ता, राममिलन बरकड़े, देवी सिंग ठाकुर, डी.आर.बेलवंषी, नीलेष खरे, अनूप डाहट, संदीप दुबे, योगेष ठाकरे, अषोक परस्ते, महेन्द्र प्रधान, राजू डहरिया, अनूप सिंह मरकाम, वीरेन्द्र श्रीवास, मुन्नालाल कति उमेष ठाकुर, योगेष ठाकुर, वीरेन्द्र श्रीवास, संतोष चैरसिया, विष्वनाथ ठाकुर, विनोद सिंह, शरीफ अंसारी, रामकुमार कतिया, डेलन सिंह, राजेष सहारिया, नीलेष पटेल, गोपीषाह आदि ने मुख्य मंत्री महोद्य से मांग की है कि राज्य के कर्मचारियों के लिए स्टेट गर्वमेन्ट हेल्थ स्कीम (एस.जी.एच.एस) जारी की जाए।



