शहनाई गार्डन में स्वामी अशोकानंद जी सुनायेगे श्री शिव महापुराण कथा 5 अप्रैल को कलशयात्रा

श्री शिव महापुराण कथा दिनांक 6अप्रैल से 12 अप्रेल तक
जबलपुर दर्पण। शिव पुत्री मां रेवा नर्मदा मैया की पावन नगरी जबलपुर में भगवान शिव के रूद्रावतार हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव के पावन पर्व से वैसाख मास पुनीत दिवसों में हम सभी परम पूज्य अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य स्वामी श्री अशोकानंद जी महाराज के पावन मुखारविंद से कर्त्तव्य सामाजिक परिषद् जबलपुर के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण का आयोजन 5 अप्रैल से 12 अप्रेल शहनाई गार्डन में आयोजित हैं । प्रथम दिवस 5 अप्रैल को कलशयात्रा सायं 4 बजे से यादव कालोनी चौक से आयोजन स्थल तक निकाली जाएगी । बुधवार 6अप्रैल से 12 अप्रैल तक शहनाई गार्डन, शताब्दी पुरम एम आर 4 रोड़ में प्रात काल 8 बजे से शिवलिंग रूद्री निर्माण, रूद्राभिषेक होगा। श्री शिव महापुराण का आयोजन दिनांक 6अप्रैल से 12 अप्रैल तक को सायं 4 बजे से कथा शहनाई गार्डन में आयोजित हैं । विशेष रूप से 8 अप्रेल को शाम 7 बजे कथा के बाद भजन गायिका शहनाज़ अख्तर के व्दारा भगवान शिव का गुणगान किया जायेगा सी ए राजेश जैन ने बताया कि रुद्राभिषेक की संपूर्ण सामग्रियों की पूर्ति आयोजन समिति के व्दारा की जायेगी । इस अवसर पर आयोजित धार्मिक वैदिक अनुष्ठानों श्री शिव महापुराण कथा में उपस्थित होने का आग्रह सी ए राजेश जैन, पं सौरभ दुबे, रंजीत सिंह, विध्येश भापकर, राधवेन्द्र यादव लालू, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश पटेल, सत्येन्द्र शर्मा, संजय नाहतकर, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, यतीन्द्र उपाध्याय, नागेन्द्र सिंह, सुनील पांडेय, मंजेश जैन, अभय रावत, मयंक दुबे, राज अहिरवार, मन्ना सिंह, विकल खटीक सहित भोले की फौज ने किया है ।



