18 अप्रैल को सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे जगतगुरु श्यामदेवाचार्य जी के श्रीविग्रह का अनावरण

द्वतीय पुण्य तिथि पर 12 से 18 तक होंगे अनेक अनुष्ठान, धर्म सम्मेलन
जबलपुर दर्पण। साकेतवासी जगतगुरु स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न अनुष्ठान, कथा, धर्म सम्मेलन का आयोजन श्री नृसिंह मंदिर परिसर में 12 से 18 अप्रैल तक श्रीनरसिंहपीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के सानिध्य मे आयोजित होंगे, उपरोक्त निर्णय एक नरसिंह मन्दिर मे सम्पन वृहद बैठक लिया गया। श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा जो राम मंदिर मदन महल से प्रारंभ होकर श्री नृसिंह मंदिर कथा स्थल पर सम्पन्न होगी। डॉ पवन स्थापक, दीपांकर बनर्जी, राजेंद्र इन्दुलता प्यासी, सुधा यादव, अंजू भार्गव, इंद्रमोहन भाटिया ने बताया की पूज्य महाराज जी की मूर्ति का अनावरण सरसंघचालक मा मोहन भागवत जी के करकमलों से 18 अप्रैल को प्रातः 10 से 12 बजे होगा। नरेंद्र वीरेंद्र सिंह, लकी भाटिया, विष्णु पटेल, प्रवेश खेड़ा, पुरषोत्तम तिवारी, विधेष भापकर, संदीप मिश्रा ने जानकारी दी की इसके साथ ही श्री राम कथा पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य विश्वेशप्रपन्नाचार्य जी महाराज अयोध्या एवं पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज कामदगिरि चित्रकूट के द्वारा राम कथा प्रारंभ होगी तथा श्री रामार्चा महायज्ञ एवं देव आराधना के साथ अनेक राष्ट्रीय संतो के प्रवचन होंगे। बैठक में पं.भृगुदत्त जी महाराज, पं वासुदेव शास्त्री, पं.रोहित दुबे, आचार्य संतोष शास्त्री,भगवान भाई धीरावनी, पाटन से ठाकुर रणधीर सिंह जी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, डॉ दीपक बहरानी, रमाशंकर कटारे, पप्पन मिश्रा, लकी भाटिया, गुलशन राय चक्रवर्ती, संजय तिवारी, ठाड़ेश्वर महावर, मुन्ना पांडे, मनोज नारंग, के के बस्सी, विनोद आनंद, अनिल सिंह, राकेश पटेल, संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, संजय नाहतकर, संजय भाटिया, जय चक्रवर्ती,नीता चावला, प्रीति वाजपेयी, गीता पाण्डे, सीमा सिंह, मंजू पटेल, पुष्कल चौधरी,आदि बड़ी संख्या में भक्तगण शिष्यगण उपस्थित रहे।



