जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी शहीद स्मारक गोलबाजार में देंगे व्याखयान एवँ आशीर्वचन

जबलपुर दर्पण। परमपूज्य पद्मविभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन 13 अप्रैल को होने जा रहा है और स्वामी जी “श्रीराम का समरस एवँ समर्थ भारत” विषय पर अपना व्यख्यान एवँ आशीर्वचन शहीद स्मारक गोलबाजार मैदान में समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देंगे। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन गुड्डा ने बताया कि पूज्यपाद स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के आगमन और आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के संदर्भ में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूज्य जगद्ग़ुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज जी से भेंट की और कार्यक्रम के लिए उनका मार्गदर्शन लिया। इसी के साथ ही समरसता सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवँ सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ जितेंद्र जामदार ने कहा समरसता की प्रयत्न पुर्वक स्थापना करना बहुत आवश्यक है क्योकि भारत यदि समरस होगा तब ही समर्थ होगा और इसके लिए प्रयास किये भी जा रहे है साथ ही जबलपुर में पहली बार समरसता सेवा संगठन द्वारा सभी समाज वर्ग के लोगो को जोड़ने और समरस करने हेतु आयोजन किया जा रहा है और संगठन का यह प्रयास प्रसंशनीय है साथ ही इस कार्यक्रम में आज के भारत के सर्वश्रेष्ठ संत परमपूज्य रामभद्राचार्य जी का आगमन हो रहा है जिन्होंने समरसता के क्षेत्र में अनेको कार्य किये है। बैठक को डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा रामानंद सम्प्रदाय के पूज्य संत स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का लंबे समय के बाद संस्कारधानी आगमन होने जा रहा है तो हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनकी आगवानी और कार्यक्रम गरिमापूर्ण और भव्य हो इसके लिए हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया कि स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के संस्कारधानी आगमन पर भव्य एवँ गरिमापूर्ण शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात शहीद स्मारक गोलबाजार में समरसता पर स्वामी जी का व्यख्यान होगा। बैठक में समरसता सेवा संगठन के सचिव उज्जवल पचौरी के साथ संगठन के पदाधिकारी एवँ सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88