राष्ट्रीय तैलिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रविकिरण साहू का आगमन कल

साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
जबलपुर दर्पण। साहू समाज मदर टेरेसा नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रीय तैलिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू का कल रविवार 9 अप्रैल भोपाल से जबलपुर आगमन होगा। एड अर्जुन साहू ने बताया प्रससन्ता की बात है कि मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा मप्र तेलघाणी बोर्ड के गठन की स्वीकृति दी जा चुकी है साथ ही सकल साहू तैलिक राठौर समाज द्वारा भोपाल में आयोजित सामजिक महाकुंभ में साहू समाज द्वारा की गई अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा और समाज कोएकत्र करने वाले कार्यक्रम के संयोजक श्री रविकिरण साहू का कल नगर आगमन हो रहा है जो कल शाम 7 बजे मानकुंवर मैरिज गार्डन दीनदयाल चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।



