बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती सेवा पखवाड़े के रूप ने मनाएगा भाजपा एससी मोर्चा

कार्यक्रम की तैयारी हेतु जबलपुर महानगर की बैठक सम्पन्न
जबलपुर दर्पण। भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगा इस हेतु अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ कैलाश जाटव एवँ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू के आतिथ्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जबलपुर महानगर की बैठक रानीताल कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा बाबा साहब हमारे आदर्श है और उनकी जन्मजयंती पर पूरे प्रदेश में मोर्चा द्वारा सेवा कार्य 14 अप्रैल से 6 मई तक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जायेंगे और इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा जबलपुर महानगर के सभी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी है कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम को व्यवस्थित और गरिमामय रूप से आयोजित करे और महानगर की हर बस्ती में आयोजन कर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, मरीजो को फल वितरण आदि कार्यक्रम किये जायें। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी का अहम मोर्चा है और हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार अनुसूचित वर्ग के लिए योजनाएं चला रही उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसकी चिंता आपको करनी है साथ ही संगठन के कार्यक्रमो में सभी को भागीदारी सुनिश्चित हो। अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवा चौधरी ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जबलपुर संभाग प्रभारी श्री कैलाश बगाने, जिला महामंत्री रत्नेश सोनकर, शिवराम बेन,संतोष झारिया सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।



