जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरी करती है

ग्राम सूखा में निकली भव्य शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण।ग्राम सूखा में रायपुर बोरिया कला से पधारे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के परम शिष्य रायपुर शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदु भवानंद जी एवं बगलामुखी मठ जबलपुर के प्रमुख ब्रह्मचारी चैतन्य नंद जी महाराज जी का आगमन ग्राम सूखा में हुआ जिसमें उपसरपंच नवल किशोर दीक्षित के घर पादुका पूजन के पश्चात ग्राम सूखा से ग्राम शिवनगर भागवत स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तत्पश्चात ब्रह्मचारी डॉ इंदु भवन जी महाराज ने अपने मुखारविंद से चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पांचवे दिन मंगलवार को कथा वाचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है, और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि भक्ति को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की लीलाएं हैं। भगवान के कार्य करने पर मनुष्य जीवन में धीरे-धीरे स्वतविकपन आता है। मनुष्य उस पथ का पथिक बन जाता है। वह समाज को एक आदर्श पुरुष के रूप में जीवन को व्यतीत करता है। उसके इस गुण की वजह से वह दूसरों को भी इस मार्ग पर ले आता है। यही भागवत जीवन को सही तरीके से जीने का सबसे सरलतम उपाय है। कथा में महाराज श्री ने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया कथा में व्यासपीठ मुकेश शास्त्री,विधायक संजय यादव, थाना प्रभारी चरगवा विनोद पाठक, यजमान राधाबाई, नर्मदा प्रसाद डेहरिया, भोला डेहरिया, नवल किशोर दीक्षित, कामता प्रसाद दीक्षित, कमल दीक्षित, राजेंद्र तिवारी, कामता प्रसाद दीक्षित, मुकेश दीक्षित, सुरेंद्र तिवारी, फूल सिंह डेहरिया, नरेश दीक्षित, बसंत शर्मा, प्रदीप दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, टीकाराम डेहरिया, अमित दीक्षित, रविशंकर डेहरिया, अजय दीक्षित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88