कोरोना ने ली एक और पत्रकार सलिल राय की जान
मंडला। देश दुनिया के साथ कोरोना ने मंडला में भी तबाही मचानी चालू कर दी है। दिनांक 18/04/2021 को कोरोना से हमारे मंडला के वरिष्ठ पत्रकार सलिल राय जो मंडला जिले के पत्रकारिता के स्तंभ थे। उनकी दुखद मृत्यु हो गई है। इसके पूर्व दिनांक 12/042021को वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी का दुखद निधन हो गया था। साथ ही दिन दिनांक 16/04/2021 को पत्रकार मदन परस्ते का मृत्यु हो गई थी।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार सलिल राय जो कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे मण्डला चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें कल जबलपुर ले जाया गया था लेकिन उपचार के पूर्व ही उनकी असमय ही दुखद मृत्यु हो गई।
सलिल राय मण्डला जिले की पत्रकारिता के एक वरिष्ठ व मजबूत स्तंभ थे। उनके जाने से निश्चित रूप से उनका स्थान शून्य हो गया है। उनकी कमी हमेशा उनके परिजनों और साथियों को हमेशा महसूस होती रहेगी।
सलिल भाई का जन्म 25 मई 1957 को मण्डला में हुआ था। आप 64 वर्ष के थे। उच्च शिक्षा पूर्ण होने के बाद आपकी पत्रकारिता और अध्यात्म में प्रगाढ़ रुचि थी।
आपने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत
मण्डला से प्रकाशित अखबार ‘नर्मदा तट’ जिन के संपादक मणिकांत अग्रवाल मण्डला और नैनपुर से प्रकाशित ‘नैनपुर टाइम्स’ संपादक नंदलाल खत्री की थी। उसके बाद अपनी कलम का लोहा मनवाते हुए पत्रकारिता से उन्होंने विभिन्न अखबारों और चैनलों में काम किया।
सबसे प्रमुखता से उन्होंने दूरदर्शन चैनल में लंबे समय तक काम किया। और मण्डला जिले की खबरों को दूरदर्शन पर प्रसारित करवाते रहे। आप शुरू से ही अध्यात्म से जुड़े रहे। माँ नर्मदा की प्रति उनकी पूर्ण आस्था थी।
वे माँ नर्मदा के परम भक्त थे। वे रात में लंबे देर तक माँ नर्मदा के तटों पर बैठकर भगवती माँ नर्मदा की आराधना करते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी।
एक अच्छे पत्रकार के रूप में उन्हें लगातार सराहा जाता रहा है। विभिन्न मंचों में उन्हें सम्मान मिलता रहा है। सलिल जी लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा में समाचार लिख रहे थे ओर लंबे समय से सेवा दे रहे थे।



