जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाप्रबंधक राजीव कुमार ने जीआईएफ का ग्रहण किया कार्यभार

जबलपुर दर्पण। भारतीय आयुध निर्माणी सेवा IOFS के 1988 बैच के राजीव कुमार ने भारत सरकार के उद्गम यंत्र इंडिया लिमिटेड रक्षा मंत्रालय ग्रे आयरन फाउंड्री जीआईएफ जबलपुर के 25 में महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। के0एस0 मीणा संयुक्त महाप्रबंधक ने नए महाप्रबंधक राजीव कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।
उप महाप्रबंधक राजाराम सलके ने बताया कि राजीव कुमार इससे पूर्व आयुध निर्माणी भंडारा में अपर महाप्रबंधक का पद भार संभाले हुए थे। महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार एक कुशल प्रशासक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुशासन प्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। महाप्रबंधक राजीव कुमार ने निर्माणी का पदभार संभालते ही कोविद 19 की गाइडलाइन का परिपालन करते हुए निर्माणी की यूनियन, एसोसिएशन, कार्यसमिति, अनुभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली और निर्माणी के उज्जवल भविष्य के लिए दिशा निर्देश देते हुए सभी के स्वस्थ बने रहने की कामना करते हुए निर्माणी को अनुशासन के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए टीम भावना से कार्य करने पर विशेष बल दिया है ।
अनिल शुक्ला सहायक जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक के0एस0 मीना, टीवी देशमुख,उप महाप्रबंधक राजाराम सलके, कार्य प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह, शुभेंद्र पिपरैया,टोकन मंडल,मो0जीशान, उप श्रम कल्याण आयुक्त मो0ओजेर, सहायक कार्य प्रबंधक एस0के0 प्रसाद, अमित सिंह, विकास गिरी, सहित यूनियन, एसोसिएशन, कार्य समिति पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88