Uncategorisedजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हीरापुर बाले महाराज जी शोभायात्रा में भक्तों को दिया आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण। साकेत वासी जगतगुरु देव डा स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य जी की व्दितीय पुण्यतिथि के अवसर श्री राम मंदिर मदन महल से विशाल कलश यात्रा में पूज्य श्री स्वामी हीरापुर वाले महाराज, श्री जगतगुरु विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज , महामंडलेश्वर श्री केशव दास महाराज, डॉ स्वामी नरसिंहदास जी ,डॉ स्वामी मुकुंददास जी महाराज, दादा पगलानंद जी महाराज, रामकृष्ण महाराज, साध्वी शिरोमणि, साध्वी संपूर्णो, महंत मनीषा दास, के साथ नगर के संत महात्मा रथारुढ होकर आशीर्वाद देते हुए शोभायमान रहे । कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्गा वाहिनी की बहने सरस्वती सरस्वती शिक्षा परिषद के आचार्यगण, श्री राम मंदिर मदन महल, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर ,श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती ,जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक, रामलीला समिति गढा, गोविंदगंज रामलीला समिति मिलोनीगंज, श्रीधनुष यज्ञ रामलीला समिति सदर, केसरवानी समाज एवं सुप्तेश्वर गणेश मंदिर के साथ सिहोरा, शहपुरा, बरगी बरेला की भजन मंडली भगवान नाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी । कलश यात्रा में कलशधारी महिलाएं, भगवाधारी ध्वजा लेकर जय श्री राम का उदघोष करते हुए चल रहे थे । जगतगुरु डा स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य जी की पादुका के साथ संत महात्माओं का शताधिक स्थान पर स्वागत अभिनंदन आरती कर भक्तों, संस्थाओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य स्वामी षडमुखानंद जी हीरापुर वाले महाराज जी ने पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी का षोडशोपचार पूजन अर्चन किया व सांयकाल मंच का शुभारंभ और संतो के प्रवचन हुए । शोभायात्रा में सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, तरूण भनोत, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रभात साहू नगर भाजपा अध्यक्ष ,श्री अभिलाष पांडे , नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पार्षद गण निशा राठौर, राजकुमार पटेल, सोनिया रंजीत सिंह, अर्चना सिसौदिया,मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, प्रतिभा भापकर, लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, जीतू कटारे व गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में चल रहे थे । लश यात्रा में श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा, लक्की भाटिया, विजय सरावगी, सत्येंद्र शर्मा, राजेंद्र इंदुलता प्यासी, नरेंद्र वीरेंद्र सिंह, गीता पांडे, अंजू भार्गव, हरीश सभरवाल, विध्येश भापकर सहित संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ भक्त जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88