समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देंगे व्यख्यान एवँ आर्शीवचन

व्यख्यान एवँ शोभायात्रा में शामिल होने की अपील के साथ संगठन के सदस्यों ने व्यापारियों से किया संपर्क
जबलपुर दर्पण। धर्मचक्रवर्ती तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु पदम विभूषण स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी महाराज का संस्कारधानी जबलपुर में कल गुरुवार 13 अप्रैल को पुण्यआगमन होगा। स्वामी रामभद्राचार्य जी समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित समरसता कार्यक्रम में समरसता के परिप्रेक्ष्य में “श्रीराम का समरस एवं समर्थ भारत” विषय पर कल शाम 4 बजे शहीद स्मारक गोलबाजार मैदान में व्याख्यान तथा आशीर्वचन देंगे। इसके पूर्व दोपहर 1 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर छोटा फुहारा से गोलबाजार तक स्वामी जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन गुड्डा ने बताया कि समरसता सेवा संगठन द्वारा सभी जाति समाज के लोगों को समरस करने के उद्देश्य से समरसता सेवा संगठन का गठन किया गया है और गठन के पश्चात संगठन का प्रथम कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है और अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद देने परमपूज्य जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। उन्होंने बताया शोभायात्रा दोपहर 1 बजे छोटा फुहारा से मिलोनीगंज चौक, कोतवाली, सराफा, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, लार्डगंज चौक, सुपर मार्केट, मालवीय चौक, जामदार हॉस्पिटल रोड से होते हुए गोलबाजार में समाप्त होगी।
व्यापारियों से किया जनसंपर्क :- व्यख्यान एवँ शोभायात्रा में शामिल होने की अपील के साथ संगठन के सदस्यों ने छोटा फुहारा से गोलबाजार तक भ्रमण करते हुए व्यापारियों से किया संपर्क। संस्कारधानी के जनसमुदाय से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन, स्वागत समिति का संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, सह संयोजक अखिल मिश्रा, डॉ अभिजातकृष्ण त्रिपाठी, पं आशुतोष दीक्षित, संजय गोस्वामी, हेमराज कनोजिया, पवन पाण्डे, सुधीर अग्रवाल, उज्ज्वल पचौरी, राजीव राठौर, धीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कुंजी जौहरी, विनीत तिवारी, ओंकार दुबे, चंद्रगोपाल तिवारी, शरद ताम्रकार, परमवीर सिंह, अनिल सोनी, राजीव राठौर, शिवरतन पटेल राज भटनागर , सौरभ यादव, मनोज सराफ, महिपाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रामेश्वर चौधरी, अमित जैन, विवेक चौबे, रोमिल भारतीय, सनी रोहरा, बालकृष्ण पटेल, संदीप यादव, अभिषेक बासल, अजय सोनकर, महेन्द्र रघुवंशी, कृष्णबल्लभ तिवारी, पवन साहू, सुरेन्द्र शर्मा राहुल जैन, विशाल साहू, विनीत यादव, कुलदीप सेन,अविनाश महावर, अविनाश जैन, आर्यन मिश्रा, आशु रजक, रामचन्द्र राव , राजेश ठाकुर, विक्रम परवार, परमवीर सिंह, संतोष झारिया, देशराज सिंह, अरुण अग्रवाल, अजय यादव,श्रीकांत साहू, विजय यादव, अभिषेक तिवारी, रवि शर्मा, राहुल दुबे, संस्कार जैन, सहर्ष अग्रवाल, वैभव जैन, ओम तिवारी ने उपस्थिति की अपील की है।



