जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सभी ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ बुजुर्गों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष आदरणीय एडवोकेट संजय पटेल के मार्गदर्शन में बेलखेड़ा मंडल के अध्यक्ष कमलेश पटेल के नेतृत्व मे आज कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवास पर आए प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आने वाले समय के कार्यक्रमों की सूचनाएं दी, एवं 2023 में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग की महत्वता को बताया तत्पश्चात शहपुरा मंडल के अंतर्गत ग्राम भमकी में गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री जितेंद्र पटेल के निज निवास पर जाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों को बताया। जिसमें पॉलिसी एंड रिसर्च के प्रदेश सह संयोजक चंद्रशेखर पटेल जबलपुर ग्रामीण प्रभारी नितिन नामदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल गुमास्ता, जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला,जिला कोषा अध्यक्ष दीवान सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल मंडल अध्यक्ष रितेश ठाकुर, गोविंद मल्लाह जी पिछड़ा वर्ग के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page