कटनी दर्पण

बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

कटनी जबलपुर दर्पण । शहर में बढ़ती चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सौरभ बर्मन पिता स्व. भोला बर्मन (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 28, बजरंग नगर, कटनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बडखेरा हार से स्टार सिटी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP21 ML 8262) चोरी की थी, जिसे उसने आया कुंड के पास छिपा कर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 783/25 धारा 305 (B) भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

🟩 सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, लव उपाध्याय एवं विकास कुमार का इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88