नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम संस्कारधानी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत एवं आगवानी

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर में आगमन हुआ इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं भव्य आगवानी की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल,विधायक अशोक रोहाणी,भाजपा महामंत्री पंकज दुबे,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी उपस्थित थे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत डुमना विमानतल पर किया गया तत्पश्चात रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर पी एम श्री महाकौशल महाविद्यालय में बजट परिचर्चा 2026 में सम्मिलित हुए एवं बजट से संबंधित चर्चा की।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने अमर बलिदानी शंकर शाह, रघुनाथशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात स्वागत मंचों पर जाकर युवाओं के द्वारा किए जा रहे स्वागत अभिनन्दन के लिए आभार व्यक्त किया एवं संबोधित किया।
मार्ग में बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा मंच लगाकर फूल, मालाओं, ढोल,आतिशबाजी एवं विभिन्न प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
बंगाली क्लब में जाकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।
भाजयुमो नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में स्वागत की ऐतिहासिक परंपरा रही है जिसे आज मैने भी यहां आकर महसूस किया,युवाओं का अपार उत्साह,उमंग और ऊर्जा का प्रवाह आज संस्कारधानी में दिखाया
युवाओं से संवाद करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि युवाओं का मूल्यांकन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीसरी आंख हर समय सक्रिय रहती है, आप केवल अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करिए बाकी आपकी चिंता संगठन करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर ने युवाओं से कहा कि भाजपा में मूल्यांकन अपने आप होता है न तो जाति,न ही अत्यधिक संसाधन,न ही किसी बड़े परिवार, न ही बहुत ऊंचा पद ये सारी चीजों के आधार पर नहीं होता बल्कि आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण से संगठन आपका मूल्यांकन करेगा।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि ये शंकर शाह,रघुनाथशाह की, रानी दुर्गावती की धरती है, यहां से अधिक अनुशासित कार्यकर्ता मैने कहीं नहीं देखे ।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाहौर में स्वामी विवेकानंद जी कहा था कि करते थे 84 लाख योनियों को जीने में बाद मनुष्य योनि में जन्म मिलता है और उसमें भी दोगुना पुण्य हो जाए तो भारत वर्ष में जन्म मिलता है और मैं कहना चाहूंगा कि उसमें भी तीन गुना पुण्य हो तो भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने का मौका मिलता है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि “कड़ी धूप या आधी रात युवा मोर्चा सबके साथ” इस मंत्र को लेकर अब हमें आगे बढ़ना है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने युवा संवाद कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि युवा मोर्चा जबलपुर ने संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सदैव पूर्ण करने का प्रयास किया है हमारे द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक कार्यक्रमों को अव्वलता के साथ किया गया है जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री जे पी नड्डा जी,युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी,भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी तरुण चुग जी,राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रोहित चहल जी का विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर के द्वारा सदैव कार्यक्रमों को रचनात्मक रूप से करने का कार्य किया है लोकल फॉर वोकल का समर्थन करते हुए कार्यक्रमों में स्थानीय चीजों की उपयोगिता को बढ़ावा दिया है।
जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पाण्डेय ने भी युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस दौरान जय रोहाणी,हरीश ठाकुर,मानव घनघोरिया,ईशान नायक, रौनक अग्रवाल,शुभम अरिहंत,रविन्द्र तिवारी,शरद विश्वकर्मा,गोपाल गुप्ता,अंकितफ्रांसिस, अंकित पाठक,आयुष सिंह,अनिकेत रावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



