सेंट्रल बैंक मझौली में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण मझौली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर क्षेत्र की मझौली शाखा द्वारा क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार जी के मार्गदर्शन में दिनांक 07 फरवरी 2026 को शाखा परिसर में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पवन गोले एवं प्रबंधक गौरव कुमार द्वारा बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शाखा के एमएसएमई ग्राहकों को सरल, त्वरित एवं सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अवसर पर एमएसएमई ग्राहकों संजय राय, सचिन चौरसिया, विदेश साहू, हिमांशु साहू एवं प्रकाश कुमार साहू को बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बैंक की सेंट जीएसटी, सेंट होटल एवं अन्य एमएसएमई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय विस्तार में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, ऋण लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुनील जैन, नवनीत राय, आनंद जैन, सत्येंद्र राजपूत, अभिलाष विश्वकर्मा, मोहम्मद आरिफ बहना सहित अन्य ग्राहक मौजूद थे।
अंत में शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के व्यापारियों, आमजन एवं एमएसएमई उद्यमियों से अपील की कि वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विविध योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।



