अधिवक्ता नेहा सिंह सर्वजन न्याय मंच की प्रदेश सलाहकार मनोनीत

जबलपुर दर्पण। सर्वजन न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति शरद द्विवेदी द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुए उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नेहा सिंह परिहार को सर्वजन न्याय मंच मध्यप्रदेश का विधिक सलाहकार मनोनीत किया है।
इनके मनोनयन पर मुख्य संरक्षक राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी, विजयलक्ष्मी उपाध्याय, मंजू शर्मा (उपाध्यक्ष व्रिप कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार), फिल्म निर्देशक मंजू गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच, पूजा शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा मंच, रक्षा शर्मा, एड. गीता सिंह ठाकुर राष्ट्रीय विधिक सलाहकार, डॉ. महेश पटेल, फिल्म निर्माता अभिनेत्री रागिनी पाण्डेय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांस्कृतिक मच, एडवोकेट प्रियंका शर्मा, डॉ. भावना शर्मा सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।



