जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ढोल नगाड़ों के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभांरभ पड़वार में

जबलपुर दर्पण। बरेला समीप पड़वार में आज श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ ढोल नगाड़ों के साथ दिव्य और भव्य रूप में किया गया जिसमें कथा प्रवक्ता देवी सुश्री उपाध्याय जी के साथ भक्तों का जनसैलाब उमड़ा भक्तगण पीले वस्त्र में नजर आए ग्राम भ्रमण के दौरान पड़वार ग्राम के समस्त भक्तगण का अच्छा सहयोग रहा जगह-जगह में ग्राम वासियों ने फूलों की वर्षा कर दिव्य और भव्य रैली का स्वागत किया 16 अप्रैल को त्रिकालदर्शी जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज जी दिव्य दरबार सायं काल को लगाया जाएगा जिसमें आयोजक समिति ने सभी भक्त बड़ों से सम्मिलित होने की अपील की है।



