समरसता सेवा संगठन ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवँ परोक्ष रूप से शामिल सभी का जताया आभार

जबलपुर दर्पण। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे जबलपुर से चित्रकूट के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व उनके शिष्य मंडल एवँ समरसता सेवा संगठन के सदस्यों ने उनसे आशीर्वाद लिया। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मॉ नर्मदा जी की असीम कृपा से समरसता सेवा संगठन जबलपुर म.प्र.के प्रथम कार्यक्रम में संत शिरोमणि पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर पूज्य श्रीमद जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज जी के संस्कारधानी आगमन पर सभी ने जो श्रद्धा एवं अपार स्नेह प्रकट कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक , गरिमामयी एवं भव्य बनाने में जो प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया है उसके लिए हम संगठन की ओर से सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है



