जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्ववाणी हिंदी संस्थान वार्षिकोत्सव आर्य समाज भवन में होगा संपन्न

जबलपुर दर्पण। विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर का वार्षिकोत्सव आगामी २० अगस्त २०२२ को स्वामी दयानन्द सभागार, आर्य समाज भवन में संपन्न होगा। संस्थान के संयोजक आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर श्रेष्ठ साहित्य सृजन, समाज एवं पर्यावरण सुधार तथा कला आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु चयनित प्रतिभाओं को अलंकरण पत्र, मानधन, शाल, श्री फल आदि से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रिका के ३ देशों में मुख्य अभियंता के रूप में भारतीय अभियांत्रिकी कौशल की विजय पताका फहरा चुके अभियंता कोमल चंद जैन की संस्मरण कृति ‘अफ्रीका डायरी’ का विमोचन न्यायमूर्ति विमला देवी जैन के कर कमलों से संपन्न होगा।

संस्था के अध्यक्ष नवगीतकार बसंत शर्मा ने बताया की नव कार्यकारिणी के गठन पश्चात् द्वितीय सत्र में ” भाषा और भविष्य” विषय पर अभियंता अमरेंद्र नारायण की अध्यक्षता तथा मुम्बई से पधार रहे विख्यात पटकथा लेखन पवन सेठी के मुख्यातिथ्य में संगोष्ठी संपन्न होगी जिसमें सर्वश्री डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. इला घोष, डॉ. स्मृति शुक्ल, डॉ. नीना उपाध्याय, डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव, डॉ. हरिशंकर दुबे, डॉ. अनिल कोरी आदि विचार व्यक्त करेंगे। आयोजन समिति सचिव हरिसायह पांडे ने बताया कि वार्षिकोत्सव में संस्थान की दिल्ली, कोलकाता, , भीलवाड़ा, पलामू, भोपाल, शिवपुरी, दमोह आदि इकाइयों के प्रतिनिधि सम्मिलित होने पधार रहे हैं। प्रचार सह सचिव युवा पत्रकार अजय मिश्रा ने पर्यावरण सुधार तथा सामाजिक नव जागरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88