वी शाइन फाउंडेशन ने विश्व विरासत दिवस पर ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण का संकल्प लिया

जबलपुर दर्पण। वी शाइन फाउंडेशन की अध्यक्ष वैशाली धारियां के संरक्षण में विश्व विरासत दिवस मनाया गया सदस्यों के लिए विश्व विरासत पर आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमे सदस्यों नमिता शर्मा, विभा तिवारी, मीना खपले चेतना मोयल, उषा तोमर, आस्था दीक्षित,सुशीला जी,कृपा खरे प्रतिमा जी आदि शमिल हुए इन्होने विश्व विरासतों के बारे में संक्षेप में बताया और साथ ही साथ विश्व विरासतों की सुरक्षा का संकल्प लिया इस कार्यक्रम का उद्देश आने वाली पीढी को विश्व स्थलों के बारे में जागरूक करना रहा सभी सदस्यों के द्वारा विश्व विरासत स्थलों के चित्रों की गैलरी का संकलन किया गया. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आस्था दीक्षित द्वारा किया गया अध्यक्ष वैशाली धारियां ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।



