जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रोजा इफ्तार में शामिल हुआ सिख समाज

जबलपुर दर्पण। गढ़ा स्थित काजी मोहल्ला बड़ी ईदगाह में आज पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के नेतृत्व में सिख समाज द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया । इस मौके पर हाजी तौसीफ रजा एस के मुद्दीन पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू आदि ने कहा कि आज देश में अमन-चैन और इंसानी भाईचारे की महती आवश्यकता है इस हेतु ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे । यहां हरजीत सिंह सूदन प्रभजोत सिंह बबलू कश्मीरी गुरुदेव सिंह पांधे अवतारसिंह बांगा सुदीप सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शमिल हुए।



