कब चलेगा जबलपुर आरटीओ माफिया के घर पर बुलडोजर

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॅा मुकेश जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा भ्रष्ट अधिकारीयों को संरक्षक मिल रहा शिवराज सिंह चौहन का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन पहले एक वत्तव्य जारी कर कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचा माफियाओं के घर पर बुलडोजन चलाया जाएगा | जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल के द्वारा चरम पर भ्रष्टाचार करते हुए आलीशान मकान बनाया गया ईओडब्ल्यू ने संतोष पाल के घर पर छापा मारकर अवैध संपत्ति का खुलासा किया आज तक भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बुल्डोजर नहीं चला कौन से बिल में घुस गया। दूसरी तरफ संतोश पाल अभी तक नौकरी से बर्खास्त नहीं किया |वही पत्नी रेखा पार अभी भी जबलपुर में पदस्थ है इससे साफ नजर आ रही है | मध्यप्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा की सरकार चल रही है | मुख्यमंत्री शिवराज जनता को गुमराह करने के लिए बुलडोजर की अपनी छवि बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारि पर खुलेआम संरक्षण मिल रहा है तभी तो किसी प्रकार की भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं हो रही ना ही बुलडोजर चल रहा है। आम आदमी पार्टी मांग करती है आरटीओ संतोष पाल के आलीशान मकान पर बुलडोजर चलाएं साथ ही भ्रष्ट अधिकारी कोतत्काल नौकरी से बर्खास्त करें और उनकी पत्नी को जबलपुर से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाए।



