जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के दर्शन पर दिया उद्बोधन

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम ने मानव जीवन को जो संदेश दिया है उसमें शास्त्र के साथ शस्त्र के उपयोगिता को भी बताया है और उनके सारस्वत दर्शन में समरसता प्रासंगिक है यह बात समरसता सेवा संगठन द्वारा सामजिक समरसता के परिपेक्ष्य में भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान स्थानीय अग्रसेन कल्याण मंडपम विजय नगर में कही। संगठन द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ सुरेश वर्मा ने कहा शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान, इन्सान को बलवान बनाते है साथ ही अपने धर्म की रक्षा कैसे करना है यह भगवान परशुराम ने सिखाया है। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुश्री अस्मिता शैली ने कहा सामजिक समरसता वर्तमान समय मे अत्यंत आवश्यक है क्योंकि हमारी सनातन परंपरा ने जाति भेद, ऊंच नीच, बड़ा या छोटा नही सिखाया गया है बल्कि हमारे ऋषि मुनियों, संतो और महापुरुषों ने जो भी संदेश दिया वह सर्व समाज के लिए दिया था और यह हमारे देश की मूल भावना भी रही है। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा आज हम सबके आराध्य श्रीहरि के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव है और समरसता सेवा संगठन के तय कार्यक्रमो से एक भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के दर्शन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर संबोधन प्राप्त होगा साथ ही हम समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रमुख जनो का सम्मान भी कर रहे है इसके पीछे हमारा उद्देश्य है कि जिन महापुरुषों ने अपना सर्वस्व समाज के लिए दिया उसे केवल एक जाति समाज मे न बांधा जाए अपितु उनके संदेश को सभी तक पहुँचाया जाए इस हेतु इस तरह हर समाज के आराध्य महापुरुष की जन्मजयंती के अवसर पर कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम को श्री अम्बरीष गर्ग एवँ डॉ बृजेश दीक्षित ने भी संबोधित किया।

ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनो का हुआ सम्मान :- समरसता सेवा संगठन के कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनो का सम्मान किया गया। जिनमे पं रोहित दुबे, पं अखिलेश त्रिपाठी, पं देवेंद्र त्रिपाठी, पं अशोक बिल्थरिया, डॉ रवि शुक्ला, पं संतोष मिश्रा, एड आशीष त्रिवेदी, पं मुन्नालाल दुबे, पं मथुरा प्रसाद चौबे, पं आनंद शुक्ला, पं विनोद दुबे, पं धनंजय बाजपई, पं साकेत शुक्ला, पं दिलीप दुबे, पं पुनीत मिश्रा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज अग्रवाल एवँ आभार सचिव उज्जवल पचौरी जे व्यक्त किया। इस अवसर पर पं योगेंद्र दुबे, पं राम दुबे, डॉ अभिजातकृष्ण त्रिपाठी, पं संजय गोस्वामी, अभिमन्यु जैन, सुरेश विचित्र, पं आशुतोष दीक्षित, प्रहलाद अग्रवाल, रजनी यादव, पार्षद अर्चना सिसोदिया, पार्षद सोनिया रंजीत ठाकुर, संध्या यादव, राजेश पांडे के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक जन एवँ संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88