डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सर्वसम्मति से हुआ निर्णय,नहीं लगेगी एतिहासिक शहपुरा की मड़ई

  • थाने में हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा थाना में गुरुवार को एसडीएम अंजू अरुण कुमार विश्वकर्मा , एसडीओपी प्रवीण विश्वकर्मा , टीआई अखिलेश दाहिया व शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए प्रतिवर्ष एकादशी के दिन भरने वाली शहपुरा की एतिहासिक मड़ई इस वर्ष नहीं लगाने का निर्णय उपस्थित जनों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक में स्थानीय व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग व नगर में अलग अलग स्थलों पर अपनी दुकानें लगाने स्पष्ट रूप से कहा गया है,जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। गौरतलब है कि इस वर्ष बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी इस साल नगर में न आने व दुकान लगाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध किया गया है, जिसकी सूचना नगर परिषद् के द्वारा लगातार कई दिनों पूर्व से ही दिया जा रहा है। पर्वों के दौरान ऑटो रिक्शा व भारी वाहन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ,जिससे भीड़ एकत्रित न हो सके, साथ ही झूले व मनोरंजन सुविधाएं भी इस वर्ष पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। शांति समिति की बैठक में नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , नगर उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता , पार्षद रामजी गुप्ता , भाजपा मंडल महामंत्री सुरेन्द्र साहू , सीएमओ भूपेंद्र पंद्रो , पार्षद गिरजा कारपेंटर , सुमन साहू , लक्ष्मी ठाकुर , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित कछवाहा , गोवर्धन दास तेजवानी , किशोर गुलवानी , अजय शर्मा , हरी गौलिया , दिलीप रजक , पार्षद अशोक बनवासी , पार्षद राजेश चौधरी , पार्षद वंदना सोनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88