अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा

जबलपुर दर्पण। भारतीय मजदूर संघ का 200वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 7 और 9 अप्रैल को बिहार के पटना शहर में आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के करीब 2 हजार 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अधिवेशन में सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया हो, ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोक लगाए तथा ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितीकरण) अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन करें, आर्थिक विकास के लिए श्रम नीति बने, न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो ये 4 प्रस्ताव पारित किए गए है। उपरोक्त प्रस्ताव संगठित, असंगठित एवं ठेका कर्मचारियों के निरंतर मांग पर आधारित है, जो कि वास्तविकता में कर्मचारियों का अधिकार भी हैं। इसलिए यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर जिलाधिकारी को उचित कार्रवाई करने हेतु प्रेषित किया ।



