जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौंडकालीन संग्राम सागर प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में जनता को समर्पित : राकेश सिंह

साँसद ने किया संग्राम सागर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण, लोगो ने हजारों दीपक जलाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती एवँ राजा संग्राम की धरोहरों में से एक गौंडकालीन ऐतेहासिक संग्राम सागर को जनता के लिये समर्पित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने संग्राम सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण के अवसर ओर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान श्री सिंह ने कैफेटेरिया को भी लोकार्पित किया।

साँसद श्री राकेश सिंह ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम भाग्यशाली है कि माँ नर्मदा जी की कृपा हम पर है और उनके तट पर हमने जन्म लिया है और दूसरे शहरों की तुलना में हम अपने को जल सम्पन्न अपने को मानते है। परन्तु लगातार जल का स्तर घट रहा है उपयोग बढ़ रहा है उस तुलना में हम जल का संरक्षण नही कर पा रहे थे केवल पानी खर्च कम करना ही उपाय नही है बल्कि वर्षा के जल को रोककर उसे जमीन के अंदर रिसाने का कार्य आवश्यक है, हमारे पूर्वज दूरदृष्टा थे और ऐसी जलसंरचनाओं को बनाया जिससे जल का स्तर कम न हो सके।

उन्होंने कहा जबलपुर के 52 ताल- तलैयों में से एक संग्राम सागर तालाब जिसे गौंड काल में राजा संग्राम सागर ने बनवाया था और ब्रिटिश काल में इसे जबलपुर का एयर कंडीशनर भी कहा जाता था यह स्थल चारो ओर से पहाड़ियों से घिरे होने के कारण अत्यंत रमणीक स्थल है संग्राम सागर तालाब 5 सौ वर्ष से ज्यादा प्राचीन है माँ रानी दुर्गावती और राजा संग्राम सागर की देन है और यह हम सबकी धरोहर है, ऐसी धरोहरें कम होती है जिन्हें हम सहज का रख सकते है, उनमें से एक संग्राम सागर तालाब है जो कुछ वर्ष पहले तक यह मृत प्राय तालाब था चारो ओर गंदगी थी, तालाब के अंदर चोई लगी हुई थी और तब प्रण लिया कि इसका पुनुरद्वार किया जाए और आप सब से आह्वान किया और आप मेरे साथ आये और पहले 9 दिन और उसके बाद 2 दिन और कुल मिलाकर 11 दिन तक आप जैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि तालाब आज इस सुंदर स्वरूप में है।

उन्होंने कहा संग्राम सागर को पर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल कराया था ताकि इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके और तब इसके विकास की कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ हुआ था और केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 1 करोड़ 22 लाख की राशि के साथ ही साँसद निधि से 30 लाख की राशि इसके विकास कार्य मे लगाई गई।

उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी जल संरक्षण के लिए चिंतित रहते है हम सभी को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है पर उसको सहजने का कार्य हम नही कर पा रहे यह चिंता का विषय है और हमारे प्रधानमंत्री जी की तरह हम सभी को भी इस बारे चिंता करनी होगी और अपने अपने स्तर पर जल संरक्षण के कार्य करना चाहिये ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम जल बचा सके।

श्री सिंह ने कहा आप सभी के सहयोग सर समय समय पर हमने जल संरक्षण के लिए कार्य किये है जिनमे जल रक्षा यात्रा, कंतुर लगाना, गेवेदीयन बांध का निर्माण आदि कार्य किये है और मैं जबलपुर की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का हृदय से आभारी हूँ जिन्होंने जल के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। और जब आपने आज तक जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया है और आने वाले समय मे भी कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गए आशीर्वाद के लिए उनके आभारी है :- साँसद श्री सिंह न कहा आप सभी के सहयोग से किये गए संग्राम सागर के पुनुरद्वार कार्य को हमारे देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री जी ने अपना आशीर्वाद दिया और न सिर्फ मेरे ट्वीट को रिट्वीट किया बल्कि पीएमओ से उसकी प्रेस रिलीज जारी की है और कल ही आल इंडिया रेडियो ने उसे पोस्ट किया है और यह आपके प्रयासों का सफल परिणाम है।

साँसद श्री सिंह ने कहा आगामी 15 मई से 15 जून तक गतिमान भारत का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की ओर से दिया गया है जिसमें अलग अलग तरह के कार्य होना है उसमें आप सभी के सहयोग से हम जल के संरक्षण एवँ संवर्धन के लिए कार्य करेंगे।

श्री सिंह ने कहा आज इस सुंदर पर्यटल स्थल के लोकार्पण के साथ ही जनता को समर्पित करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।दीपों से जगमगाया संग्राम सागर :- संग्राम सागर को प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में लोकार्पित करने के बाद साँसद श्री राकेश सिंह के आह्वान पर उपस्थित जनसमुदाय ने हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर जल संरक्षण का संकल्प किया।

इस अवसर पर साँसद श्री सिंह ने कहा आज आप सभी के साथ इस प्राकृतिक स्थल पर जो एक एक दीप प्रज्वलित किये है उसके लिए भी हमारे प्रधानमंत्री जी ने निर्देशित किया था कि इसके लोकार्पण के साथ ही दीप प्रज्वलित कर जल संरक्षण का संकल्प लिया जाए।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, डॉ स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, एसके मुद्दीन, अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अश्वनी परांजपे, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव के साथ पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवँ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88