यादव महासभा का संभागीय सम्मेलन ओर अहीर रेजीमेन्ट कलश यात्रा 26 को

जबलपुर दर्पण– अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 26 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से यादव समाज संभागीय सम्मेलन एवं यादव समाज की बहुप्रतिक्षित मांग अहीर रेजीमेन्ट शीर्य कलश यात्रा का आयोजन मानस भवन जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एवं जिन विषयी में चर्चा होना है जिसमे अहीर रेजिमेन्ट के गठन पर चर्चा 1. युवा वर्ग की शिक्षा एवं रोजगार विषय एव समाजिक उत्थान व आर्थिक उत्थान को लेकर चर्चा की जाना है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम में माननीय श्री अरुण यादवज जी (पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेश कमेटी मद्रप्रह) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा श्री विजेन्द्र सिंह यादव पी.एच.ई. मंत्री मुद्रप्रत शासन, श्रीमती ललिता यादव (पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट मद्रप्रत) श्री लखन धनपरिया (पूर्व केबिनेट मंत्री) श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू (महापौर जबलपुर ) विद्यायक श्री अशोक रोहाणी श्री विद्यायक विनय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें ।प्रारंभिक चरण में अहीर रेजीमेन्ट शौर्य कलश यात्रा को लेकर अतिथिगण वाहन रैली के माध्यम से प्रशासन के दिये गये रूटो के आधार पर कार्यक्रम स्थल मानस भवन पहुचेंगे जहां पर समाजिक सभा की जावेगी । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विजय यादव जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामकुमार यादव (बडडा), शहर अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश महासचिव नरेश यादव, संजय यादव गुलाब यादव राजेश यादव, सचिन यादव युवा अध्यक्ष, राजेश यादव श्रीमति रश्मि यादव महिला अध्यक्ष, विजेन्द्र सिंह यादव, शक्तिराम यादव, राकेश यादव, देवेन्द्र यादव, बालबोध यादव, सीताराम यादव, गुल्लू यादव सुखलाल यादव, गौतम यादव, महादेव पहलवान, डेलन यादव, आदि ने कार्यक्रम मे समस्त स्वजातिय बन्धुओ से पहुंचने की अपील की है।



